आज हम आपको ऐसे जबरदस्त और आज़माए हुए तरीक़ों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप आज से ही शुरू कर सकते हैं।
ऑनलाइन से आप कितने पैसे कमाएंगे, यह निर्भर करता है आपके प्रतिभा, समय, और कौशल पर। इसे बढ़ाते रहे और इससे आपकी कमाई ऑनलाइन में बढ़ती जाएगी।
क्या ऑनलाइन पैसे कमाना आसान है?

- समय: ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए, आपको अपनी मेहनत के साथ-साथ, अपने समय को भी लगाने की ज़रूरत होती है।
- अनुभव: ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए, आपका अनुभव ही आपका सबसे बड़ा साथ ही होता है।
- कौशल: ऑनलाइन पैसे आप अपने कौशल के हिसाब से कमाते हैं।
- रणनीति: ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए आपको एक मज़बूत रणनीति की ज़रूरत पड़ती है।
ऑनलाइन पैसे कमाने का सबसे आसान तरीक़ा:

- रेफ़रल अर्निंग: अगर आपके पास कुछ लोगों का समूह है, तो आप उनकी मदद से किसी भी ऐप या सर्विस को रेफरल करके अच्छे खासे रुपये कमा सकते हैं।
3 गलतिया, ऑनलाइन पैसे कमाते समय इन से बचें!

- गुमराह होना: ज़्यादातर लोग आसानी से ऑनलाइन पैसे कमाने के लालच में, अक्सर गुमराह हो जाते हैं, और बाद में उनको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- लालच: ऑनलाइन पैसे कमाना आसान नहीं है, आपको किसी भी लालच से दूर रहना चाहिए।
- तुरंत पैसे: कुछ तरीक़ों को छोड़कर, ऑनलाइन में तुरंत पैसे कमाना संभव नहीं है। यह आपके लिए ख़तरनाक हो सकता है, कृपया ऐसी चीज़ों से दूर रहें।

हमारा छोटा सा डिस्क्लेमर:
- ✅ यह लेख 100% इंसान द्वारा लिखा गया है, ताकि सटीक, प्रमाणित और उपयोगी जानकारी दी जा सके।
- ✅ यहां बताए गए तरीकों से कमाई आपकी मेहनत, कौशल और परिस्थितियों पर निर्भर करती है।
- ✅ किसी भी प्रकार की वित्तीय हानि या कानूनी समस्या के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।
- ✅ कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले, विशेषज्ञ से सलाह लेने की सलाह दी जाती है और अपनी समझदारी से काम लें।
- ✅ अधिक जानकारी के लिए, हमारा Disclaimer Page देखें।
10 ऑनलाइन पैसे कमाने के भरोसेमंद तरीक़े:
1. रेफ़रल प्रोग्राम:

हमारे अपने अनुभव से भी हमने यही देखा है, कि अगर आप किसी भी ऐप को रेफेर करते हैं, तो बदले में यह ऐप आपको अच्छा ख़ासा रिवॉर्ड या पैसे दे देता है।
यह तरीक़ा ऑनलाइन में पैसे कमाने का, सबसे ज़्यादा भरोसेमंद भी है। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि कोई भी ऐप अपने डाउनलोड्स को बढ़ाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करता है, और इससे आपको भी फ़ायदा मिलता है।
इसके फायदे:
- ज़्यादा भरोसेमंद: ऑनलाइन में यह सबसे आसान और भरोसेमंद तरीक़ा है, पैसे कमाने का।
- तुरंत कमाई: सभी ऐप्स आपको एक लिमिट के बाद, पैसे निकालने की व्यवस्था दे देते हैं, जिसकी मदद से आप तुरंत अपने बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
- लगभग सभी ऐप्स: ऑनलाइन में लगभग सभी ऐप्स, आपको रेफ़र करने के पैसे या रिवार्ड्स दे देते हैं।
इसकी कमिया:
- लोगों का समूह ज़रूरी है: रेफरल के तरीक़े में पैसे कमाने के लिए आपको एक ग्रुप या समूह की ज़रूरत पड़ती है।
- सही ऐप्स का चुनाव: अगर आप किसी गलत ऐप को रेफेर कर देते है, तो इस से आपके साथ-साथ, आपके दोस्तों और परिवार के साथ कुछ गलत हो सकता है। जैसे कि: फ्रॉड या आपकी जानकारी का गलत उपयोग।
हमारा सुझाव:
- ऐप को वेरिफाई करें: किसी भी ऐप को रेफ़र करने से पहले, कुछ दिनों तक इसे ख़ुद इस्तेमाल करें।
- अच्छे और काम के ऐप्स को रेफेर करे: कोशिश करें जो ऐप्स काम के हो, केवल उनको ही अपने परिवार और दोस्तों के साथ शेयर करें।
2. यूट्यूब वीडियोज बनाए:

आप यूट्यूब में किसी भी टोपिक पर वीडियोज बना सकते है। आपका जिस भी टोपिक पर इंटरेस्ट हो, आपको केवल उस पर वीडियोज बनाना चाहिए।
ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि यूट्यूब में तुरंत सक्सेस नहीं मिलती। आपको इसमें पेशेंस से काम लेना चाहिए।
हमने आपको “पैसे कैसे कमाए” इस लेख में यूट्यूब से पैसे कमाने के बहुत सारे तरीक़ों के बारे में बात की है। आप चाहें तो उसे देख सकते हैं।
इसके फायदे:
- पॉपुलैरिटी: आप यूट्यूब के माध्यम से बहुत आसानी से पॉपुलर हो सकते हैं।
- अच्छे पैसे कमाने की संभावना: यूट्यूब के माध्यम से आप बहुत बेहतरीन तरीक़े से पैसे कमा सकते हैं, समय के साथ आप बेहतर होते जाएंगे, और इससे कमाई की संभावना और बढ़ जाती है।
इसकी कमिया:
- समय लगता है: यूट्यूब पर जब आप काम करते हैं, तब आपको पैसे कमाने के लिए ज़्यादा समय लग सकता है।
- कॉम्पटीशन: यूट्यूब में आपको अच्छा ख़ासा कॉम्पिटिशन देखने को मिलेगा, आपको बेहतर काम करने की ज़रूरत पड़ेगी।
हमारा सुझाव:
- जो काम करते हैं, उस पर बनाएँ: अगर आपको ज़्यादा समझ में नहीं आ रहा है, कि मैं किस पर वीडियो बनाऊँ। तो यह सलाह आपको दी जाती है, कि आप जो भी काम कर रहे है उसी से जुड़ी वीडियोज़ बनाइए।
- रिसर्च कीजिए: आप यूट्यूब पर जाकर थोड़ा रिसर्च कीजिए, कि आपको किस पर वीडियोज बनानी चाहिए। जिससे उसकी माँग और व्यूज़ का पता लगे।
लोग ये भी खोजते है:
➤ पैसे कैसे कमाए 🔍
➤ पहला 1 करोड़ कमाने के 15 बेस्ट तरीके 🔍
➤ टॉप 10 फ्री में पैसा कमाने वाले गेम 2024 🔍
3. ब्लॉगिंग करके:

ब्लॉगिंग एक अच्छा विकल्प हो सकता है, उन लोगों के लिए जिनकी लिखने की शैली अच्छी है और जो ऑनलाइन अर्निंग करना चाहते हैं।
अगर आप ब्लॉगिंग फ़्री में करना चाहते हैं, तो यह संभव है! आप Blogger.com में जाकर अपनी ब्लॉगिंग के सफ़र को शुरू कर सकते हैं।
अगर आपके पास थोड़े से भी पैसे उपलब्ध है (औसतन ₹3,000 से ₹4,000 प्रति साल), तो आपको अपनी ब्लॉगिंग की शुरुआत WordPress.org से ही शुरु करनी चाहिए।
ब्लॉगिंग करने के लिए आपको एक डोमेन की ज़रूरत भी पड़ेगी। जिसके लिए आपको साल के ₹70 से ₹1200 केवल एक बार ख़र्च करने पड़ सकते हैं।
इसके फायदे:
- ऑनलाइन अर्निंग: ब्लॉगिंग एक भरोसेमंद तरीक़ा है, ऑनलाइन पैसे कमाने का।
- मेहनत उतनी ही और कमाई बढ़ती जाएगी: आप जैसे जैसे ब्लॉगिंग में और बेहतर होते जाएंगे, आपके पास पैसे कमाने के विकल्प बढ़ते जाएंगे।
इसकी कमिया:
- कम से कम 1 साल: आपको कम से कम 1 साल ब्लॉगिंग को देना होगा।
- कॉम्पटीशन: ब्लॉगिंग में भी अब आपको कॉम्पिटिशन देखने को मिलेगा, सरकारी नौकरी की तरह।
हमारा सुझाव:
- कॉपी-पेस्ट: यह आपको सलाह दी जाती है, कि आपको ब्लॉगिंग में किसी भी तरह की कॉपी-पेस्ट वाला काम नहीं करना चाहिए।
- AI का इस्तेमाल: AI का इस्तेमाल आपको बहुत सोच समझ के ब्लॉगिंग में करना चाहिए।
4. एफ़िलिएट मार्केटिंग:

एफ़िलिएट मार्केटिंग भी कुछ लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
अगर आप यूट्यूब पर एक वीडियो बनाते हैं या ब्लॉगिंग करते हैं, दोनों ही कामों में आप एफ़िलिएट मार्केटिंग कर सकते हैं।
एफ़िलिएट मार्केटिंग करने के लिए आपके पास बहुत से विकल्प है।
आपको किसी भी ऐप या वेबसाइट का एफ़िलिएट मार्केटिंग नेटवर्क को जॉइन करने से पहले, उसकी सारी टर्म्स एंड कंडीशन को अच्छे से पढ़ लेना चाहिए।
कुछ कंपनीज़ आपको प्रोडक्ट का 1% से ले कर 90% तक कमीशन दे देती है।
इसके फायदे:
- ऑनलाइन अर्निंग: यह भी एक भरोसेमंद ऑनलाइन अर्निंग मेथड है। जिससे आप ट्राई कर सकते हैं।
- ब्लॉगिंग और यूट्यूब के साथ: आप एफ़िलिएट मार्केटिंग को ब्लॉगिंग और यूट्यूब दोनों के साथ कर सकते हैं।
इसकी कमिया:
- समय लग सकता है: ब्लॉगिंग या यूट्यूब की तरह एफ़िलिएट मार्केटिंग में भी आपको समय लग सकता है।
- कॉम्पटीशन: एफ़िलिएट मार्केटिंग में भी आपको कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ेगा।
हमारा सुझाव:
- यूट्यूब और ब्लॉगिंग: अगर आप यूट्यूब या ब्लॉगिंग, इन दोनों में से कुछ भी करते हैं, तो आपको एक बार एफ़िलिएट मार्केटिंग ज़रूर करके देखनी चाहिए।
- ग्राहकों के लिए बेस्ट: किसी भी प्रोडक्ट के बारे में बताने से पहले, अपने फ़ायदे से ज़्यादा, अपने ग्राहकों का फ़ायदा देखें।
5. ख़ुद के वीडियो कोर्सेस बनाए:

अगर आप किसी एक विषय में एक्सपर्ट हैं, तो आप इससे अच्छे खासे रुपये कमा सकते हो।
आप जिस चीज़ में भी एक्सपोर्ट हैं, उनसे जुड़ी वीडियोस बनाएँ और सोशल मीडिया में अपलोड कर दें। आप चाहें तो विज्ञापन के माध्यम से भी लोगों तक पहुँच सकते हैं।
इसके बाद आपको अपना एक कोर्स बनाना होगा, जिसमें आप लोगों को किसी एक विषय में सिखाएंगे और बदले में कुछ रुपया उनसे लेंगे।
मार्केट में आपको ऐसे बहुत से प्लेटफ़ॉर्म मिल ही जाएंगे, जिनकी मदद से आप अपना कोर्स बना सकते हैं। ध्यान रहे आपको कोर्स बनाने के लिए पहले कुछ रुपये ख़र्च करने ही पड़ेंगे।
इसके फायदे:
- एक्स्पर्टीज़ से कमाई: आप जिस चीज़ में अच्छे हैं, उस चीज़ को लोगों को सिखाकर, आप बहुत बेहतरीन तरीक़े से ऑनलाइन पैसे कमा सकते हैं।
- बहुत ज़्यादा कमाई संभव है: इस माध्यम से आप बहुत ज़्यादा कमाई कर सकते हैं, यह आपकी क्षमता पर निर्भर करता है।
इसकी कमिया:
- फ़्री वीडियोस बनाइए: आपको फ़्री में वीडियो बनाकर, सोशल मीडिया में अपलोड करनी पड़ेगी, यह आसान काम नहीं है।
- विज्ञापन में खरचा: आपको लोगों तक पहुँचने के लिए विज्ञापनों में रुपया ख़र्च करने पड़ेंगे।
- प्लेटफ़ॉर्म बनाने में खरचा: जिस भी प्लेटफ़ार्म में आप अपना कोर्स बनाएंगे, आपको उसमें हर महीने के हिसाब से पैसे ख़र्च करने पड़ेंगे।
हमारा सुझाव:
- कोर्स की क़ीमत: आपको अपने कोर्स की क़ीमत बहुत सोच समझ के रखनी चाहिए।
- विज्ञापन: आपको विज्ञापन लगाना चाहिए, लेकिन सोच समझ के विज्ञापन का इस्तेमाल करें, नहीं तो आपके ज़्यादा रुपये ख़र्च हो सकते हैं।
- सोशल मीडिया: आपको सोशल मीडिया में भी कुछ वीडियोज बनाकर डालनी चाहिए, इससे आपका ट्रस्ट लोगों के बीच बढ़ेगा।
6. ऑनलाइन सर्वे पूरा करके:

ऐसे बहुत से एप्स हैं, जो आपको सर्वे को पूरा करने के लिए कुछ रुपया देते हैं।
कुछ लोगों के लिए यह विकल्प भी अच्छा हो सकता है ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए।
लेकिन यह आपको समझना चाहिए, कि यह ऐप आपको ज़्यादा रुपये नहीं दे सकते।
इसके फायदे:
- बिना मेहनत के: आपको सर्वे करने के लिए, ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत नहीं पड़ती, आपको केवल सही जवाब देने की ज़रूरत होती है।
- सर्वे किए पैसे मिले: कुछ ऐप्स आपको सर्वे पूरा करने के बाद, तुरंत पैसे दे देते हैं।
इसकी कमिया:
- बहुत कम रूपये: यह ऐप आपको सर्वे पूरा करने के बहुत कम रुपया देते हैं। जैसे ₹1 से ले कर ₹30 तक।
- सर्वे आपको मिले: ज़्यादातर सर्वे आपकी परिस्थिति को देखकर दिए जाते हैं, और सर्वे हर बार नहीं मिलेंगे।
हमारा सुझाव:
- सर्वे उपलब्ध नहीं है: ज़्यादातर ऐप्स में सर्वे आपके लिए उपलब्ध नहीं मिलेंगे।
- कमाई का पता नहीं: इसमें अक्सर लगातार कमाई करना बहुत मुश्किल है।
7. इंफ्लुएंसर बनके:

अगर आप एक इंफ्लुएंसर बन जाते हैं, तो ऑनलाइन पैसे कमाने की संभावना आपके लिए बढ़ जाती है।
कुछ लोगों के लिए इंफ्लुएंसर बनना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
इसके फायदे:
- पहचान: इंफ्लुएंसर बनने से, आपकी पहचान लोगों के बीच अच्छे से बन जाती है।
- अच्छी कमाई: आप ऑनलाइन में इंफ्लुएंसर बनके अच्छी कमाई कर सकते हैं।
- स्पॉन्सरशिप: इंफ्लुएंसर बनने से आपके पास बहुत बेहतरीन स्पॉन्सरशिप आने की संभावना बढ़ जाती है।
इसकी कमिया:
- कॉम्पिटिशन: इंफ्लुएंसर बनाना आसान काम नहीं है, इसमें कॉम्पिटिशन बहुत ज़्यादा है।
- क़िस्मत और अनुभव: इंफ्लुएंसर बढ़ने के लिए आपको क़िस्मत और अनुभव दोनों की ज़रूरत पड़ेगी।
हमारा सुझाव:
- हुनर: अगर आपके अंदर एक बेहतरीन हुनर है तो आप एक इंफ्लुएंसर बन सकते हैं।
- आत्मविश्वास: इंफ्लुएंसर बनने के लिए, आपके अंदर अच्छा आत्मविश्वास होना ज़रूरी है।
8. सोशल मीडिया मैनेजर:

जिस प्रकार सोशल मीडिया और इंफ्लुएंसर, समय के साथ बढ़ें है। इसकी वजह से अब आपको एक बेहतरीन मौक़ा मिला है, जिसे हम सोशल मीडिया मैनेजर कहते हैं।
अगर आपके अंदर एक ऐसा टैलेंट है, जिसे आप दुनिया को दिखा सकते हैं, तो आप एक अच्छे सोशल मीडिया मैनेजर बन सकते हैं।
सोशल मीडिया मैनेजर बनने के लिए किसी डिग्री की ज़रूरत नहीं होती, आपको केवल लोगों को एंगेज करने की ज़रूरत होती है।
आपको बड़ी-बड़ी कंपनियों के लिए, फ़ेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर वीडियोज बनाना होता है, और लोगों के साथ इंगेज करना होता है।
इसके फायदे:
- क्रिएटिविटी: सोशल मीडिया मैनेजर बनने से, आपको अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौक़ा मिलता है।
- डिमांड ज़्यादा है: सोशल मीडिया मैनेजर की डिमाण्ड भी ज़्यादा है, तो इससे जॉब के मौक़े ज़्यादा मिल सकते हैं।
इसकी कमिया:
- क्रिएटिव रहना: इस काम में आपको हमेशा क्रिएटिव रहना पड़ता है, जो कि एक मुश्किल काम हो सकता है।
- तनाव पूर्ण: इस काम में भी आपको, काफ़ी तनावपूर्ण रहना पड़ सकता है।
हमारा सुझाव:
- पैशन: अगर सोशल मीडिया आपका पैशन है, तो आप एक सोशल मीडिया मैनेजर बनने की सोच सकते हैं।
- सोशल मीडिया का बदलना: सोशल मीडिया अपने आप को कुछ समय के बाद बदलता रहता है, इसके लिए आपको भी अपने काम को बदलते रहना होगा। अगर आपको यह पसंद है, तो आप यह कर सकते हैं।
9. ऑनलाइन पढ़ाना:

अगर आप एक ऐसे व्यक्ति है, जिसको पढ़ना-लिखना बहुत अच्छा लगता है, या फिर बहुत अच्छे से पढ़ा सकते हैं। तो आपको यह काम ऑनलाइन ज़रूर करना चाहिए।
ऐसा करने से, आप अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने रखते हैं, और इससे बच्चों को भी फ़ायदा मिलता है, जिससे वह आपसे जुड़ते चले जाते हैं।
फिर बाद में, आप अपना प्लैटफ़ॉर्म बनाकर वहाँ बच्चों को ला सकते हो, और एक अच्छी इनकम कमा सकते हो। इससे आपको और बच्चों को, दोनों को फ़ायदा मिलता है।
इसके फायदे:
- अपना ब्रांड: अगर आप ऐसा करते हो, तो समय के साथ आपका ब्रांड और भी ज़्यादा भरोसेमंद हो जाता है। जिससे आपकी कमाई दुगुनी तक हो सकती है।
- अच्छी इनकम: अगर आपके अंदर पढ़ाने की अच्छी प्रतिभा है, तो आपकी इनकम भी बहुत ज़्यादा बढ़ने की संभावना है।
इसकी कमिया:
- कॉम्पिटिशन: आपको इसमें अच्छा ख़ासा कॉम्पिटिशन देखने को मिल सकता है।
- फ़्री में पढ़ाए: शुरुआती दिनों में आपको फ़्री में ही पढ़ाना होगा।
हमारा सुझाव:
- क्वालिटी: शुरुआती दिनों से ही आपको अपने पढ़ाने की क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए।
10. फ्रीलांसिंग करके:

अगर आपको कोई भी ऐसी स्किल आती है, जिसकी मदद से आप दूसरे की प्रॉब्लम को सही कर सकते हैं, तो इससे आप केवल कुछ घंटे या कुछ दिनों में अपनी स्किल की मदद से अच्छा पैसा कमा सकते हैं।
इस विधि को हम फ़्रीलांसिंग कहते हैं। अगर आपके अंदर अच्छा हुनर है, तो आप अपने हुनर की बदौलत ऑनलाइन अच्छे पैसे कमा सकते हो।
मार्केट में ऐसे बहुत से प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ पर आप अपने आपको, लिस्ट करवा सकते हो और अपने क्लाइंट्स की मदद से अच्छे पैसे कमा सकते हैं।
इसके फायदे:
- काम तुरंत पैसे: आप जैसे ही अपना काम पूरा कर लेते हैं बदले में आपको तुरंत पैसे मिल सकते हैं।
- किसी के नीचे काम नहीं: आपको किसी के नीचे काम करने की ज़रूरत नहीं पड़ती, आप अपने मालिक है।
- कमाई का अच्छा अवसर: कुछ लोगों के लिए, यह एक अच्छी कमाई का अफ़सर हो सकता है।
इसकी कमिया:
- क्लाइंट्स से बातचीत: आपको जल्द ही, अपने क्लाइंट्स को डील करने की प्रतिभा सीखनी पड़ेगी।
- क्लाइंट्स के हिसाब से काम: आप चाहे कितनी भी टैलेंटेड हों, लेकिन आपको क्लाइंट के हिसाब से ही काम करना होगा।
- फ़्यूचर का पता नहीं: आपको यह स्वयं सोचना होगा कि, हमारा इस काम में भविष्य सुरक्षित है या नहीं।
हमारा सुझाव:
- समय के साथ बेहतर बने: आपको अपने आपको हमेशा बेहतर बनाने की कोशिश करते रहनी है।
- नई स्किल्स को सीखें: आपको हमेशा अपने आपको नई स्किल्स की तरफ़ झुका के रखना चाहिए।
