क्या गांवों में बिज़नेस करना संभव है?
किसी भी तरह का बिज़नेस, कुछ मुख्य बिंदुओं पर निर्भर करता है। अगर आप इन मुख्य बिंदुओं पर ध्यान देते हैं, तो आपके बिज़नेस चलने की संभावना बहुत ज़्यादा रहती है।
- निवेश: चाहे बिज़नेस छोटा हो या बड़ा, आपको कुछ ना कुछ निवेश की ज़रूरत पड़ती ही है।
- कौशल और क्षमता: कोई भी बिज़नेस आपके कौशल और क्षमता दोनों पर निर्भर करता है।
- परिस्थिति: आप किसी भी बिज़नेस को आख़िर किस परिस्थिति में रह कर कर रहे हैं, इसका असर भी आपके बिज़नेस पर पड़ता है।
- रणनीति: किसी भी बिज़नेस को प्रॉफिटेबल करने के लिए, आपकी रणनीति मज़बूत होना बहुत ज़रूरी होता है।
इसीलिए किसी भी तरह का बिज़नेस, आपके ऊपर निर्भर करता है।
चलिए आज हम आपको टॉप 8 आज़माएँ हुए बिज़नेस आइडियाज़ के बारे में बताते हैं। जिन्हें आप करने की सोच सकते हैं।
हमारा छोटा सा डिस्क्लेमर:
- ✅ यह लेख 100% इंसान द्वारा लिखा गया है, ताकि सटीक, प्रमाणित और उपयोगी जानकारी दी जा सके।
- ✅ यहां बताए गए तरीकों से कमाई आपकी मेहनत, कौशल और परिस्थितियों पर निर्भर करती है।
- ✅ किसी भी प्रकार की वित्तीय हानि या कानूनी समस्या के लिए हम जिम्मेदार नहीं होंगे।
- ✅ कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले, विशेषज्ञ से सलाह लेने की सलाह दी जाती है और अपनी समझदारी से काम लें।
- ✅ अधिक जानकारी के लिए, हमारा Disclaimer Page देखें।
टॉप 10 आज़माएँ हुए बिज़नेस आइडियाज़:
1. मिट्टी के बर्तन बिज़नेस:

हम भारतीय 1000 साल या उस से भी ज़्यादा सालों से अपनी प्रकृति माँ से जुड़े हुए हैं। और यह जुड़ाव ही हमें निरोग और सुरक्षित रखने में मुख्य भूमिका निभाती है।
लेकिन कुछ 100-150 सालों से, हमने प्रकृति माँ से मिली हुई धरोहर को ध्यान देना छोड़ दिया है। शायद इसी वजह से हम में से ज़्यादा तर लोगों ने बीमारियों, और अनेक प्रकार के कष्टों का सामना करना शुरू कर दिया था। (आप क्या सोचते हैं! हमें ज़रूर बताइए)
लेकिन अब लोग धीरे-धीरे सोशल मीडिया की वजह से जागरूक होते जा रहे हैं, और अपनी प्रकृति माँ से मिली हुई धरोहर को वापस याद कर रहे हैं।
क्या आप इसमें उनकी मदद कर सकते हैं? अगर हाँ, तो आपको मिट्टी से बनी हुई चीज़ों का बिज़नेस ज़रूर शुरू करना चाहिए।

- संसाधन उपलब्ध: अगर आपके पास मिट्टी के बिज़नेस को शुरू करने का संसाधन उपलब्ध है, तो आप इसकी शुरुआत अपने घर से कर सकते हैं।
- संसाधन उपलब्ध नहीं है: लेकिन अगर आपके पास मिट्टी के बिज़नेस को शुरू करने का संसाधन उपलब्ध नहीं है, तो आप बाक़ी कंपनीज़ से जुड़ कर, मिट्टी के बर्तनों को स्टॉक में मंगाकर, और फिर अपने बिज़नेस की शुरुआत कर सकते हैं।
फिर जैसे-जैसे आपका बिज़नेस आगे बढ़ने लगे, और आपको मिट्टी के बर्तन बनाने का अनुभव आ जाए, तो इसके बाद आप अपना ख़ुद का बिज़नेस शुरू कर सकते हैं।
मिट्टी के बर्तन का बिज़नेस कोन शुरू कर सकता है?

- ज़्यादा निवेश: मिट्टी का बिज़नेस शुरू करने के लिए, आपको ज़्यादा निवेश करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
- व्यक्ति या महिला शुरू: इसी वजह से इस बिज़नेस को कोई भी व्यक्ति या महिला शुरू कर सकती है।
- मूलभूत जानकारी: आपको केवल मिट्टी के बिज़नेस से जुड़ी मूलभूत जानकारी पता होना चाहिए। जिसे हम नीचे बताने वाले है।
मिट्टी के बर्तन के फायदे:

- कम लागत से शुरुआत: इस बिज़नेस की शुरुआत आप अपने घर से कम लागत से कर सकते हैं।
- कुल्हड़ की माँग: इस भारत भूमि में लोगो को चाय बहुत लोकप्रिय हैं, और कुल्हड़ वाली चाय लोगों को अतिप्रिय हैं। इसी वजह से इसकी माँग शहरों अथवा गांवों में बढ़ती जा रही है। इसलिए इस बिज़नेस की शुरुआत आप कुल्हड़ बनाकर कर सकते हैं।
- स्वास्थ्य लाभ: मिट्टी के बर्तनों में पकाया हुआ भोजन में खाना ज़्यादा पौष्टिक रहता है और अन्य बर्तनों का इस्तेमाल करने से भोजन के पोषक तत्व भाप बन के उड़ जाते हैं।
MMI Tips: (क्या आप जानते हैं?)
- मिट्टी के बर्तन: इसमें बनाया गया भोजन की पोषक तत्व 100% बना रहती है।
- कांसे के बर्तन: इसमें बनाया गया भोजन की पोषक तत्व 97% बना रहती है।
- पीतल के बर्तन: इसमें बनाया गया भोजन की पोषक तत्व 93% बना रहती है।
- एलुमुनियम के बर्तन: इसमें बनाया गया भोजन की पोषक तत्व केवल 7% से 13% बना रहती है।
मिट्टी के बर्तन की कमिया:

- इनकी उम्र ज़्यादा नहीं रहती है।
- जिन मिट्टी के बर्तनों से पानी रिसता है, वही सही मिट्टी के बर्तन अच्छे होते हैं। लेकिन पानी का रिसना कुछ लोगों के लिए समस्या का विषय हो सकता है।
- लोग ज़्यादा चमकदार और रंगीन बर्तन पसंद करते हैं। जो कि सही नहीं है! क्योंकि मिट्टी के बर्तनों को चमकदार बनाने के लिए, उसमें अलग प्रकार के कैमिकल्स का उपयोग किया जाता है, जो की मिट्टी के बर्तन के फायदों को घटा देता है।
मिट्टी के बर्तन का बिज़नेस कैसे शुरू करें?
मिट्टी के बर्तनों की शुरुआत आप ग्रामीण क्षेत्रों से कर सकते हैं। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र में जगह और लेबर आसानी से मिल सकती है।
मिट्टी के बर्तन के बिज़नेस में आप निम्नलिखित बर्तन बनाकर शुरू कर सकते हैं:
- कुल्हड़।
- 1 से 4 लीटर की हांडी।
- वाटर बॉटल।
- प्रेशर कुकर।
- दहीं का बर्तन।
- डिनर सेट।
- ऐसे करते हुए आप कुल 100+ बर्तन बना सकते हैं।
शुरुआत में आप व्हाइट लेबलिंग करके, मिट्टी के बर्तन मंगवाकर अपने गाँव अथवा पास के शहर में, अपने नाम या ब्रांड लगवा कर बेच सकते है।
जिन भी कंपनी से आप ऑर्डर देखकर, मिट्टी के बर्तन मंगवाएंगे, वह आपके नाम अथवा ब्रांड लगाकर आपको मिट्टी के बर्तन बेंच सकते हैं।
मिट्टी के बर्तन के बिज़नेस से जुड़ी हुई वीडियोज़:
हमारी शुभकामनाएं आपके साथ है। मिट्टी के बर्तनों का बिज़नेस न केवल आपको फ़ायदा देगा बल्कि ऐसा करने से हमारे भारत की संस्कृति को भारत के कोने-कोने में वापस फैल जाएगी, जैसे पहले हुआ करती थी।
लोग ये भी खोजते है:
➤ गांव में घर बैठे पैसे कैसे कमाए? 🔍
➤ गांव में पैसे कमाने के 21 आसान तरीके 🔍
➤ पहला 1 करोड़ कमाने के 15 Best तरीके 🔍
2. घी बेच कर:

यह लोगों की जागरूकता की ताक़त ही है, जो उन्हें घी के प्रति खींच रहा है।
कुछ दशक पहले काफ़ी विदेशी कंपनियों ने मिलकर ऐसा प्रचार किया था, जिसकी वजह से लोग घी की लोकप्रियता कम हो गई थी।
लेकिन अब लोगों को घी से जुड़ा सच पता लग चुका है, और इसके फ़ायदे लोगों को मजबूर करते है! घी को अपनी रोज़मर्रा ज़िंदगी में जगह देने का।
आज कल बाज़ार बिना मिलावट का समान मिलना बहुत मुश्किल सा हो गया है। इसीलिए लोग बिना मिलावट वाले सामान के लिए ज़्यादा रुपये देने के लिए भी तैयार है।
घी का बिज़नेस कौन शुरू कर सकता है?

यह एक ऐसा बिज़नेस है, जिसे ग्रामीण क्षेत्र में अच्छे से किया जा सकता है। अच्छी नस्ल की गाय अथवा भैस का होना बहुत ज़रूरी है। नहीं तो आप घी की शुद्धता बरकरार नहीं रख पाएंगे। जो कि आपकी फ्रेंड के लिए अच्छा नहीं है।
- घी का बिज़नेस कोई भी व्यक्ति अथवा महिला शुरू कर सकती है।
- घी या फिर दूध से जुड़ा बिज़नेस करने के लिए आपको, इसकी मूलभूत जानकारी का होना बहुत आवश्यक है।
घी का बिज़नेस में चुनौतियां?
हर कंपनी यह दावा करती है, कि उनका घी सर्वश्रेष्ठ और शानदार है। इसी वजह से बाज़ार में लोगों के पास बहुत बहुत से विकल्प होते हैं। और शुद्धता की माँग करते हैं, अगर आप लोगों को शुद्ध घी मोहिया करवा सकते हैं, तो आप लोगों के दिलों पर राज कर सकते हैं।
- घी की शुद्धता बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण काम है।
- घी को अन्य लोगों तक पहुँचाना और बेचना भी एक चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है।
घी का बिज़नेस में रजिस्ट्रेशन अथवा लाइसेंस?
- घी अथवा दूध से जुड़े बिज़नेस में आपको GST और FSSAI की ज़रूरत पड़ती है।
घी का बिज़नेस के लिए देशी गाय:
गिर और साहीवाल गाय:

हरियाणा और लाल सिंधी गाय:

कृष्णा घाटी और नागोरी गाय:

खिल्लारी और कांकरेज गाय:

हल्लिकर और राठी गाय:

घी का बिज़नेस से जुड़ी ज़रूरी बातें:
- यह एक एवरग्रीन बिज़नेस है। जिसकी माँग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
- बाज़ार में शुद्ध घी की माँग बढ़ती जा रही है।
- बिना अच्छे दूध के, अच्छा घी बनाना संभव नहीं है।
- शुद्ध घी को आप ₹1000 से ₹1500 प्रति कीजिए के दामों पर भी बेच सकते हैं। आपको केवल शुद्धता और अपनी पैकेजिंग को सर्वश्रेष्ठ रखना है।
- आप शुद्ध घी की बुकिंग PriyalDairy.com में जाकर भी कर सकते हैं।
घी का बिज़नेस से जुड़ी हुई वीडियोज़:
3. दोना-पत्तल का बिज़नेस:

यह एक ऐसा एवरग्रीन बिज़नेस है, जिसे आप घर से भी शुरू कर सकते हो। अगर आप एक महिला है, या फिर आपसे ज़्यादा पढ़े लिखे नहीं है, तब भी आप इस बिज़नेस को घर बैठ कर सकते हैं।
इस बिज़नेस की शुरुआत आप ₹12,000 की एक मैनुअल मशीन ख़रीद के शुरू कर सकते हैं। चलिए अब आपको कुछ ज़रूरी बातें बताते हैं।
दोना-पत्तल मशीन को कितनी जगह चाहिए?

- इस मशीन के लिए आपको 8×10 या 10×10 फुट कमरे की ज़रूरत होगी।
- इस मशीन को 2×6 फुट जगह की ज़रूरत पड़ती।
दोना-पत्तल मशीन कितनी बिजली लेती है?
- इससे आप अपने घर से चला सकते।
- इन मशीन में 0.5 HP की एक मोटर लगी रहती है।
- एक छोटा सा हीटर भी लगा रहता है।
- 1 यूनिट 1 घंटे में इस्तेमाल कर लेती है।
दोना-पत्तल मशीन के प्रकार और उसकी लागत:
- मैन्युअल पेपर प्लेट मशीन: इस मशीन की क़ीमत ₹12,000 से शुरू हो जाती है।
- ऑटोमैटिक सिंगल डाई पेपर प्लेट मशीन: इस मशीन की क़ीमत ₹40,000 से शुरू हो जाती है।
- डबल डाई पेपर प्लेट मशीन: इस मशीन की क़ीमत ₹60,000 से शुरू हो जाती है।
डबल डाई पेपर प्लेट मशीन:

- डबल डाई पेपर प्लेट मशीन 1 घंटे में लगभग 3000 से 3500 प्लेट्स तैयार कर देती है।
- यह मशीन 6 इंच का दोहना बनाने में सक्षम है।
- यह मशीन 6 इंच का प्लेट बनाने में सक्षम है।
- यह मशीन आपके लिए 7, 8, 10, 12, 14 इंच का प्लेट बनाने में सक्षम है।
- आपको प्लेट बनाने के लिए रोल भी मैन्युफैक्चरर्स से ही ख़रीदनी पड़ेगी।
दोना-पत्तल बिज़नेस से कमाई:

- रॉ पेपर आपको ₹45/Kg के हिसाब से मिल जाएगा।
- 5.5 इंच का दोना आपको 9 पैसा/दोना के हिसाब से पड़ेगा। 100 दोना आपको ₹9 का पड़ जाएगा, और ₹3 हम अपना बाक़ी खर्चा मान लेते है, तो हमको ₹12/100 दोना पड़ जाएगा।
- बाजार में हम ₹16 से ₹25 प्रति 100 दोना का बेच सकते हैं। मतलब 20% नेट प्रॉफिट।
अगर आप एक दिन में 24,000 दोना बेच देते है और हम 5 पैसा का औसतन मार्जिन मान लेते हैं। तो अपने दिन के ₹1000 से ₹1200 रुपये कमा लिए।
अगर हम 12 इंच की थाली को देखे तो इसमें हमारी ज़्यादा कमाई होती है, देखिए कैसे:
- रॉ पेपर आपको ₹45/Kg के हिसाब से ही पड़ेगा।
- 1 kg पेपर से आप 100 थालिया बना सकते हैं।
- 1 थाली आपको 45 पैसे की पड़ जाएगी, ₹3 हम अपने बाक़ी का ख़र्चा मान लेते हैं।
- बाज़ार में आप 1 थाली को 75 पैसा में बेच सकते हैं। (यह एक मोटा गणित है, जो आपको समझाने के लिए बताया गया है)
- ऐसा करके आप महीने की ₹25,000 से लेकर ₹50,000 तक कमा सकते हैं।
दोना पत्तल के बिज़नेस से जुड़ी हुई वीडियोज़:
4. खोया बेच कर:
भारत में अक्सर अनेक तरह के त्योहार मनाए जाते हैं, और इन त्यौहारों के आने से, मिठाइयां और दूध से बनी चीज़ों की माँग में एक अच्छा उछाल आ जाता है।
जिसका फ़ायदा आप भी उठा सकते हैं, इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि, आप चाहे गाँव में रहते हैं! या फिर शहर में, दूध और दूध से बनी हुई चीज़ों की माँग हर जगह बनी रहती है।
खोया से आप गुलाब जामुन, पेड़ा, रसगुल्ला, लड्डू, काजू-कतली, राबड़ी और ना जाने कितने अलग-अलग तरह की मिठाइया बना सकते है।
अब बाज़ार में खोया बनाने वाली मशीन आ रही है, जो सब कुछ ख़ुद ही कर देते है। आपको कुछ भी नहीं करना पड़ता।
आप इस खोया मशीन से दूध, पनीर या चाय भी बना सकते है।
खोया मशीन:
इस मशीन के बहुत ज़बरदस्त फ़ायदे हैं, जो आपके पैसे, मुनाफ़े को बढ़ा सकती हैं, और आपके समय, लेबर और हलवाई की परेशानी से आपको बचा सकती है। चलिए जानते हैं:
- खोया को आसानी से बनाने के लिए, इस खोया मशीन का उपयोग करना उचित है। यह खोया मशीन ₹38,000 से शुरू हो जाती है।
- यह मशीन 1 घंटे में 15Kg खोया तैयार कर देती है।
- यह मशीन LPG, केरोसिन, डीजल और लकड़ियों इन सभी में से किसी एक की ज़रूरत होती है।
- इस मशीन में जो मोटर लगा होता है, वह बिजली से चलता है।
खोया मशीन के प्रकार:
आप अपनी सहूलियत और ज़रूरत के हिसाब से मशीन का चुनाव कर सकते हैं। यह मशीन आपको 2 टाइप में मुहैया कराई जाएगी:
- फिक्स्ड टाइप।
- टिल्टिंग टाइप।
आपको जितनी भी लीटर की मशीन की आवश्यकता है, आप उसके हिसाब से इसका चुनाव कर सकते हैं। यह मशीन अलग-अलग कैपेसिटी में उपलब्ध है। चलिए जानते हैं:
- 60 लीटर।
- 120 लीटर।
- 160 लीटर।
- 200 लीटर।
- 300 लीटर।
आपकी जितनी भी लीटर की आवश्यकता है, उतने की मशीन आप ख़रीद सकते हैं, अगर आपको इस मशीन में कुछ बदलाव करना हैं, तो यह व्यवस्था भी आपके लिए उपलब्ध है।
खोया मशीन के फायदे:
- इस मशीन के उपयोग से हलवाई पर निर्भरता हुई ख़त्म।
- हर बार खोए का एक जैसा स्वाद और क्वालिटी।
- खोया को बनाने वाली मुश्किलें हुई ख़त्म।
- आपके ग्राहक आएंगे बार बार।
- खोया तैयार होता है आधे समय में।
- मशीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाना आसान है।
- इस मशीन से मक्खन से घी और दूध से पनीर तैयार कर सकते हैं।
- इस मशीन का इस्तेमाल करने से लेबर और गैस की बचत होती है।
- इस मशीन के उपयोग से आप 20 लीटर दूध से सिर्फ़ 20 मिनट में खोया तैयार कर सकते हैं।
खोया बेच कर मुनाफ़ा कितना होगा?
- आप 4 लीटर दूध से 1Kg खोया बना सकते हैं।
- 4 लीटर दूध आपको ₹160 रुपये का मिलेगा। इससे बना हुआ खोया आपको ₹260 रुपये का बिक्री जाएगा। आपका मुनाफ़ा हुआ ₹100
- अगर आप 1 दिन में 30kg खोया बनाकर बेच देते हैं, तो आपकी दिन की कमाई हुई ₹3000 की, और महीने की ₹90,000
- एक महीने में बिजली का बिल आएगा ₹5000 और गैस क़ा बिल ₹4400
इस कमाई से आप अंदाज़ा लगा सकते हैं, कि दूध और खोए के बिज़नेस में अच्छा मुनाफ़ा बन जाता है।
गाँव में इसकी बिक्री कम ज़रूर हो सकती है, लेकिन तब भी यह बिज़नेस घाटे का सौदा नहीं है।
खोया बिज़नेस से जुड़ी हुई वीडियोज़:
5. बीमा एजेंट: (LIC एजेंट)
बीमा एजेंट बनना कुछ लोगों के लिए बहुत सुनहरा और बेहतर विकल्प हो सकता है। इसके काफ़ी ज़बरदस्त फ़ायदे हैं जिन्हें हम आगे जाकर बात करेंगे।
बीमा एजेंट एक नौकरी नहीं, बल्कि यह एक ऐसा पेशा है, जिसमें आप जब तक चाहें तब तक काम कर सकते हैं।
बदले में आपको हर महीने कमीशन के फ़ॉर्म में पैसे मिलते रहेंगे। इसमें केवल शर्त यह है कि, आपको साल के कम से कम 12 पॉलिसी चीज़ को बेचना ज़रूरी है।
बाक़ी बीमा एजेंट से बेहतर कैसे करें:
हम आपको कुछ बेहतर तरीक़े बताते हैं, जिन्हें इस्तेमाल करके आप बाक़ी बीमा एजेंट से अच्छा कर सकते हैं, और महीने के ज़्यादा से ज़्यादा रुपये कमा सकते हैं।
- बेहतर सम्बंध: आपके लोगों से जितना मधुर और बेहतर सम्बंध होंगे आप उतना ज़्यादा लोगों की मदद कर सकते हैं और अपना भरोसा लोगों के प्रति बढ़ा सकते हैं।
- बेहतरीन पॉलिसी बेचे: आपको हमेशा लोगों को उनकी ज़रूरत के हिसाब से पॉलिसी को बेचना चाहिए, भले इन पॉलिसी में आपको कम कमीशन मिल रहा हो।
- ख़ुद को मोटीवेटेड रखें: जब कभी आप पॉलिसी बेचने में विफल हो जाते हैं, तब आपको डीमोटिवेशन का सामना करना पड़ता है। तो ऐसे समय में आपको मोटिवेशनल बॉक्स और ऑडियो को सुनना चाहिए।
बीमा एजेंट की कमाई:
- प्रीमियम का 5% से 30% कमाई: जब आप किसी की पॉलिसी का पहला प्रीमियम भरवाते हैं, तब आपको उस पॉलिसी का 5% से 30% के बीच में मिल जाता है। सभी पॉलिसी इसका अलग अलग कमीशन रहित होता है।
- औसतन बीमा 15% से 25% कमीशन: लगभग सभी पॉलिसी से आपको 15% से 25% पक्का कमीशन आपको मिल जाता है।
- लाइफ़ टाइम 5% तक कमीशन: आपको 5% कमीशन हर महीने मिलता रहेगा, जब तक उनकी पॉलिसी चल रही होगी। (ध्यान रहे आप का लाइसेंस रद्द नहीं होना चाहिए नहीं तो आपको कुछ नहीं मिलेगा।)
- कई अन्य फ़ायदे: अगर आप बीमा एजेंट बनते हैं तो, आपको हर स्तर पर जाने पर आपको कुछ एक्स्ट्रा फैसिलिटीज दी जाती है।
बीमा एजेंट को कौन कौन से फ़ैसिलिटी और फ़ीचर्स मिलते है, यह आप नीचे दिए गए वीडियो में जान सकते हैं।
बीमा एजेंट बनने के फ़ायदे:
- बीमा एजेंट बनकर आप ख़ुद के और अपने समय के मालिक होते हैं।
- आपकी कमाई आपके अपने हाथों पर है। जितने ज़्यादा आप पॉलिसी बेच पाते हैं आपकी कमाई उतनी ज़्यादा होती जाएगी।
- आप अच्छे स्तर पर जा कर साल के करोड़ रुपया तक कमा सकते हैं।
बीमा एजेंट बनने की कमियां:
- इस काम में आपको बहुत भागा दौड़ी करनी पड़ सकती है।
- दोस्तों और रिश्तेदारों से मतभेद और दूरियां आ सकती है।
- महीने में कम से कम 1 पॉलिसी बेचना ज़रूरी है।
हमारी यह कोशिश रहती है कि, हम आपको ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी दे सके, जिसकी मदद से आप एक बेहतर निर्णय ले सकें। अगर आपको बीमा एजेंट बनना स्वीकार है। तो आप बीमा एजेंट बनने का सोच सकते हैं।
हमने आपके लिए कुछ ज़रूरी वीडियो छाँटकर निकाली है। जिसे देखकर आप एक बेहतर निर्णय ले सकते हैं।
बीमा एजेंट से जुड़ी हुई वीडियोज़:
6. दूध डेयरी:
क्या आप जानते हैं कि, अपनी दूध डेयरी आप एक दम निशुल्क शुरू कर सकते हैं? जी हाँ आप बिलकुल सही सुन रहे हैं कि अपने दूध डेयरी आप निशुल्क भी शुरू कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे?
जितनी भी ज़रूरी चीज़ें है, वह आपको कंपनी मुहैया कराती है। आपको केवल इस प्रॉसेस को अच्छे से समझना है।
सबसे पहले आपको यह धुनना है, कि आपके आस-पास किस कंपनी की दूध डेयरी उपलब्ध है। कुछ चर्चित दूध डेयरी के नाम नीचे दिये गए हैं:
- अमूल।
- नमस्ते इंडिया।
- मदर डेरी।
- अन्य लोकल कंपनी।
दूध डेयरी कैसे खोलें?
- कंपनी आपको संपर्क करें: साधारण तौर पर ऐसा नहीं होता है, लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि, कोई कंपनी आपको कांटैक्ट करें अपने दूध डेयरी खोलने के लिए।
- कंपनी का चुनाव करें: आपको इस बात का चुनाव करना है, कि आप किस कंपनी की दूध डेयरी खोलना चाहते हैं।
- हैड ऑफ़िस से संपर्क करें: आपको उस कंपनी के हेड ऑफ़िस से ख़ुद ही संपर्क करना होगा।
- कस्टमर केयर नंबर: आप उस कंपनी के कस्टमर केयर से बात करके ज़रूरी जानकारी निकाल सकते हैं।
- उनकी गाड़ी: अक्सर उनकी गाड़ी आती रहती है, उन्हें ढूँढकर उनसे उनके ऑफ़िस से संपर्क करें।
- ख़ुद ही ढूंढना होगा: अगर आप को कुछ नहीं मिलता, तो आपको स्वयं में ही जाकर ढूँढना होगा।
- कंपनी के मैनेजर से संपर्क करें: जिस भी कंपनी का दूध डेयरी आप शुरू करना चाहते हैं, उसके मैनेजर से बात कीजिए। मैनेजर आपको सब कुछ बता देंगे।
- सिक्योरिटी मनी: सिक्योरिटी मनी देना पड़ सकता है। जो की आपको रिफंड हो जाएंगे जब आप दूध डेयरी बंद करते है।
- मदर इंडिया: मदर इंडिया आपसे ₹40,000 सिक्योरिटी में लेती है।
- अन्य लोकल कंपनी: कुछ कंपनियां आपसे सिक्योरिटी नहीं लेती।
- नया बैंक अकाउंट: आपको सिक्युरिटी मनी इस नए अकाउंट से उनको भेजनी है। (आपको किसी भी व्यक्ति को पैसे देने की ज़रूरत नहीं।)
- ऑनलाइन पोर्टल उपलब्ध नहीं है: सारी कारवाई आपको ऑफ़लाइन ही करनी होगी। कोई भी ऑनलाइन प्रोसेस नहीं होती है।
दूध डेयरी के लिए कंपनी क्या देती है?
कंपनी लगभग सब कुछ आपको निशुल्क मुहैया कराती है। आप निशुल्क दूध डेयरी खोल सकते हैं। आपको केवल सिक्योरिटी मनी देने की ज़रूरत पड़ सकती है।
- सोलर पैनल और बैटरी।
- ब्रैट मशीन।
- ईको मशीन।
- वेटिंग मशीन।
- कैन (दूध इकट्ठा करने के लिए)
- DPU (पर्ची निकालने के लिए)
दूध डेयरी में मुनाफ़ा:
- कमीशन पर लीटर: आपका कमीशन पर लीटर के हिसाब से होता है। हर कंपनी का कमिश्नरेट अलग-अलग होता है। कुछ कंपनी का ज़्यादा और कुछ कंपनीज़ का काम।
- बोनस: कुछ कंपनियां आपको त्योहारों पर बोनस भी देती है।
- लोन की व्यवस्था: कुछ कम्पनियां किसानों को लोन मुहैया भी कराती है।
- मदर डेरी: अगर कोई किसान 3-4 महीने से दूध दे रहा है। तो उससे 6% के ब्याज दर पर लोन देती है। 1 बहस को ₹90,000 और 1 गाय को ₹50,000, दूध से ही कंपनी EMI काट लेती है।
दूध डेयरी से जुड़ी हुई वीडियोज़:
7. गोबर के उपले बनाकर:
हमारे भारत में गोबर से उपले बनाकर इसका इस्तेमाल क़रीब 1000 साल या उससे भी ज़्यादा से हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में ज़्यादातर लोग आज भी गोबर के उपले से खाना बनाते हैं।
गोबर के उपले में खाना बनाने से, खाने की गुणवत्ता और खाने में स्वाद बहुत बढ़ जाता है। इसी लिए आज भी कई लोग इसका इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
गोबर के उपले का इस्तेमाल:
- ग्रामीण क्षेत्र में आज भी गोबर के उपले का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है।
- शहरों में किसी भी प्रकार की धार्मिक कामों के लिए गोबर के उपले का इस्तेमाल किया जाता है।
- आज कल गोबर के उपले ऑनलाइन बाज़ारों में भी बिकते हैं।
- गोबर के उपले का इस्तेमाल दाह संस्कार में भी किया जाता है।
गोबर के उपले की बिक्री:
- गोबर के उपले ₹149 प्रति किलोग्राम तक आराम से बिक जाते हैं।
- इसको बेचने के लिए ऑनलाइन प्लैटफ़ॉर्म आपसे ₹1000 ले सकते हैं।
- डेली अर्निंग आपकी ₹500 से ₹1000 तक आराम से हो सकती है और समय के साथ बढ़ सकती है।
यह बिज़नेस अभी नया है इसलिए आप इसे शुरू करके ज़्यादा से ज़्यादा मुनाफ़ा कमा सकते हैं। आपके लिए हमने नीचे एक वीडियो दी हुई है जिसे देखकर आप और बेहतर तरीक़े से समझ सकते हैं।
गोबर के उपलों से जुड़ी हुई वीडियो:
8. मैडीकल स्टोर खोल कर:
मैडीकल स्टोर खोल कर आप महीने के ₹50,000 से ₹1,00,000 कमा सकते हो। लेकिन इसके कुछ शर्तें है। चलिए हम एक-एक करते हुए सभी पर बात करते हैं।
मेडिकल स्टोर खोल के आप बहुत से लोगों की सेवा भी कर रहे हैं। गाँव में मेडिकल स्टोर खोलना लोगों के लिए एक सहूलियत का विषय हो सकता है। ताकि उन्हें छोटी मोटी चीज़ों के लिए बार बार शहर की तरफ़ भागना पड़ेगा।
मैडीकल स्टोर खोलने के लिए क्या ज़रूरी है?
मेडिकल स्टोर खोलने के लिए कुछ ज़रूरी चीज़ों की आवश्यकता होती है जिन्हें हमने आपको नीचे बताया हुआ है।
- बजट: आपका बजट क़रीब 1,00,000+ रुपया से ज़्यादा होना चाहिए।
- फ़र्नीचर: अपने स्टोर के लिए आपको फ़र्नीचर की आवश्यकता भी होगी।
- वर्कर्स: आपको कम से कम एक वर्कर की ज़रूरत होगी।
- रेफ्रिजरेटर और उसका बिल: आपको रेफ्रिजरेटर के साथ उसका बिल भी आगे जाके सबमिट करना होगा।
- दवाइयां: दवाइयों की भी आवश्यकता होगी।
- दुकान: एक दुकान की ज़रूरत होगी। (चाहे आपकी या भाड़े की)
मैडीकल स्टोर खोलने के लिए बजट:
- बेसिक दुकान: बेसिक दुकान खोलने के लिए आपके पास 2 से 5 लाख रुपये होनी चाहिए।
- मीडियम दुकान: मीडियम दुकान खोलने के लिए आपके पास 5 से 10 लाख रुपये होनी चाहिए।
- बड़ी दुकान: बड़ी दुकान खोलने के लिए आपके पास 10 से 50 लाख रुपये होने चाहिए।
मैडीकल स्टोर के लिए जगह:
- बेसिक दुकान: आपको 150 से 200 स्क्वायर फ़ीट जितनी ज़्यादा की ज़रूरत है।
- मीडियम दुकान: आपको 200 से 500 स्क्वायर फ़ीट जितनी ज़्यादा की ज़रूरत है।
- बड़ी दुकान: आपको 500 से 2000 स्क्वायर फ़ीट जितनी ज़्यादा की ज़रूरत है।
मैडीकल स्टोर से मुनाफ़ा:
- बेसिक दुकान: अगर आपकी एक बेसिक दुकान है तो आपकी कमाई ₹5000 से ₹15,000 हो सकती है।
- बेसिक दुकान मार्केट के पास: आपकी कमाई ₹20,000 से ₹25,000 धत् हो सकती है। आपकी कमाई समय के साथ ₹30,000 से ₹50,000 तक पहुँच सकती है।
- कंपनीज़: अगर आप सीधा कंपनीज़ से दवाइयां मगवाते हैं, तो आपका मार्जिन बढ़ जाता है। अगर आप होल सेलर, या MR से दवाइयां लेते हैं तो आपका मार्जिन थोड़ी सी कम हो सकती है।
मैडीकल स्टोर से जुड़ी हुई वीडियो:
निष्कर्ष: गांव में पैसे कैसे कमाए
आपको हमने जो भी तरीको के बारे में इस लेख के माध्यम से बता हुआ है, इस पर हमने बहुत अच्छे से रिसर्च की है।
हमारी यह कोशिश रहती है कि, हम आपको वास्तविक, क्रियाशील और जो संभव हो, ऐसे तरीके आपको बताए।
ताकि आप अपने गाँव में रह कर भी, अपनी आए को बढ़ाने की कोशिश कर सकें।
हमारा आपको सुझाव है कि, किसी भी वित्तीय जुड़े फैसलों को लेने से पहले किसी पेशेवर विशेषज्ञ से सलाह ले लें। हमारी शुभकामनाएं आपके साथ है।